हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसके अनुसार Xiaomi एक बार फिर से अपने सॉफ्टवेयर सिस्टम में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने HyperOS वर्जन के नामों में जबरदस्त छलांग लगाने वाली है – जी हां, आपने सही पढ़ा है HyperOS 3 के बाद अब सीधे HyperOS 26 लॉन्च हो सकता है। इस रिपोर्ट ने टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है, और यूजर्स के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है कि आखिर कंपनी ऐसा क्यों कर रही है। आज के इस आर्टिकल में हम विस्तार से समझेंगे कि Xiaomi यह बदलाव क्यों लाना चाहता है, इसका Apple से क्या कनेक्शन है, और इसका मतलब Xiaomi यूजर्स के लिए क्या बड़ा बदलाव हो सकता है।
क्या है HyperOS और अब तक का वर्जन हिस्ट्री?
Xiaomi ने MIUI को रिप्लेस करके HyperOS की शुरुआत की थी, जो कि यह एक Android-बेस्ड एक कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम है। और अभी तक Xiaomi ने HyperOS 1, 2 और हाल ही में HyperOS 3 को जारी किया है।
HyperOS वर्जन | रिलीज़ ईयर | बेस एंड्रॉइड वर्जन |
---|---|---|
HyperOS 1 | 2023 | Android 13 |
HyperOS 2 | 2024 | Android 14 |
HyperOS 3 | 2025 | Android 15 |
अब सवाल ये है – HyperOS 4 या 26?
रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi अब HyperOS 4 को स्किप करके सीधे HyperOS 26 को रिलीज करने की योजना बना रहा है। यह बदलाव Apple की स्ट्रैटजी से प्रेरित बताया जा रहा है। तो सबसे पहले Apple की स्ट्रैटजी क्या जिससे Xiaomi ने भी प्रेरणा ली है.
Xiaomi ने ली Apple से प्रेरणा
Apple भी अब अपने iOS वर्जन को iOS 19 से iOS 26 पर सीधा ले जाने की योजना बना रहा है। इसका मकसद है अपने सॉफ्टवेयर को कैलेंडर ईयर के साथ सिंक्रनाइज़ करना – जैसे कि iOS 26 को साल 2026 में रिलीज करना।
Xiaomi भी अब इसी ट्रेंड को अपनाना चाह रहा है ताकि वर्जन नंबर और साल के बीच स्पष्ट तालमेल बनाया जा सके। इससे यूज़र्स को यह समझने में आसानी होगी कि कौन सा वर्जन किस साल में आया है।
क्यों किया जा सकता है HyperOS 26 नाम का उपयोग?

- क्लैरिटी और सिंप्लिसिटी:
नया वर्जन नंबर सीधे कैलेंडर ईयर से जुड़ा होगा। जैसे साल 2026 में HyperOS 26 रिलीज होगा। - बाजार रणनीति:
Xiaomi अपनी सॉफ्टवेयर स्ट्रैटजी को “टॉप मार्केट स्ट्रैटजी” से जोड़ना चाहता है, ताकि उसका ब्रांड ग्लोबली Apple जैसे ब्रांड्स के बराबर दिखे। - यूज़र फ्रेंडली अप्रोच:
यह बदलाव यूजर्स को यह समझने में मदद करेगा कि कौन सा वर्जन नया है और कौन सा पुराना।
क्या यह सिर्फ अफवाह है या इसमें दम है?
आपको बतादें की फिलहाल Xiaomi ने आधिकारिक रूप से इस बदलाव की पुष्टि नहीं की है। यह खबर सबसे पहले XiaomiTime नाम की एक टेक वेबसाइट ने रिपोर्ट की थी। हालांकि, Xiaomi के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह संभव है कि कंपनी एंड्रॉइड 16 के साथ अपने HyperOS को रीब्रांड करे।
जैसे की मान लीजिए कि साल 2026 में Android 16 लॉन्च होता है, तो Xiaomi HyperOS 4 के बजाय HyperOS 26 के नाम से नया वर्जन लॉन्च कर सकता है। इससे यूजर को यह स्पष्ट संकेत मिलेगा कि यह साल 2026 का लेटेस्ट OS है।
HyperOS 26 संभावित बदलाव का Overview:
पॉइंट | विवरण |
---|---|
नया वर्जन | HyperOS 26 (संभावित) |
आधारित | Android 16 |
प्रेरणा | Apple का iOS नामकरण |
उद्देश्य | कैलेंडर ईयर के साथ नाम सिंक करना |
पुष्टि | अभी नहीं हुई है |
HyperOS की अन्य जानकारी:
- HyperOS एक unified प्लेटफॉर्म है जो Xiaomi फोन, टैबलेट, वॉच और IoT डिवाइसेज पर चलता है।
- Xiaomi की योजना है कि HyperOS को एक ग्लोबल ब्रांड स्टैण्डर्ड बनाया जाए।
- यह बदलाव ग्लोबल मार्केट में उसकी स्थिति को मज़बूत बना सकता है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर हम यह कह सकतें है की Xiaomi अब HyperOS के नामकरण में बड़ा बदलाव लाने की सोच रहा है। HyperOS 3 के बाद सीधे HyperOS 26 लाने का विचार चल रहा है, जिससे यह कैलेंडर ईयर से जुड़ा दिखे। यह स्ट्रैटजी Apple की iOS 26 जैसी अप्रोच से प्रेरित बताई जा रही है। इससे यूजर्स को साल के अनुसार वर्जन को पहचानना आसान होगा। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर ऐसा होता है, तो यह Xiaomi की ब्रांडिंग और यूजर एक्सपीरियंस दोनों के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
Read More: HyperOS 2 का बड़ा अपडेट: Bluetooth की समस्या होगी अब खत्म, जानिए किन यूज़र्स को मिलेगा फायदा