Redmi का अगला धमाकेदार स्मार्टफोन Redmi K80 Ultra अब लॉन्च के बेहद करीब है। आपको बतादें की Redmi K80 Ultra फोन को हाल ही में चीन के 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके दमदार चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई है। इससे पहले इसे MIIT सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जहां इसके 7,500mAh की बड़ी बैटरी की पुष्टि पहले हुई थी। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Redmi K80 Ultra में क्या खास है, इसकी संभावित लॉन्च डेट क्या है, और यह किन फ्लैगशिप फोन को कड़ी टक्कर देगा।

Redmi K80 Ultra को मिला 3C का सर्टिफिकेशन, लॉन्च डेट का भी हुआ खुलासा
Redmi K80 Ultra को हाल ही में चीन की 3C (China Compulsory Certification) अथॉरिटी से सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे इसके चार्जिंग स्पीड की जानकारी सामने आई है। इससे पहले यह डिवाइस MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा चुका है, जहां इसकी 7,500mAh की बड़ी बैटरी का खुलासा हुआ था। इसके अलावा हाल ही में की गई 3C लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi K80 Ultra को 120W फास्ट चार्जर के साथ लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि डिवाइस खुद संभवतः 100W की फास्ट चार्जिंग को ही सपोर्ट करेगा।
वहीं इसका मॉडल नंबर 25060RK16C है और यह संकेत मिल रहे हैं कि इस पावरफुल स्मार्टफोन को जून 2025 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi K80 Ultra को कंपनी iQOO Neo 10 Pro+ और OnePlus Ace 5 Ultra जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर देने के लिए बाजार में उतार सकती है।

Redmi K80 Ultra की संभावित स्पेसिफिकेशन (Rumored)
Redmi K80 Ultra में 6.83-इंच का बड़ा और फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। इस फोन में MediaTek का दमदार Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर दिए जाने की पूरी संभावना है, जो इसे हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक परफॉर्मेंस बीस्ट बना सकता है।
अगर हम कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा यूनिट दिया जा सकता है, जिसे राउंड शेप के मॉड्यूल में डिज़ाइन किया जाएगा। बैटरी की क्षमता लगभग 7,500mAh हो सकती है, जिससे यह फोन एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चल सकेगा।
इसके अलावा यह डिवाइस 120W फास्ट चार्जर के साथ आ सकता है, हालांकि फोन में 100W चार्जिंग सपोर्ट ही मिलेगा। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी प्रीमियम होगी, जिसमें मेटल मिडिल फ्रेम और IP68/IP69 की वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग शामिल हो सकती है। यह सारी स्पेसिफिकेशन इसे एक फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन बनाती है, जो iQOO Neo 10 Pro+ और OnePlus Ace 5 Ultra जैसे फोन्स को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

Redmi K80 Ultra की भारत में कीमत
Redmi K80 Ultra फिलहाल केवल चीन में लॉन्च होने की संभावना है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका ग्लोबल वर्जन Xiaomi 15T Pro के नाम से भारत में Q3 2025 (जुलाई से सितंबर के बीच) में आ सकता है। अगर हम Redmi K70 Ultra की प्राइसिंग को देखें, तो उम्मीद की जा सकती है कि Redmi K80 Ultra या Xiaomi 15T Pro की कीमत भारत में करीब ₹45,000 से ₹50,000 के बीच हो सकती है। हालांकि, यह कीमत कंपनी द्वारा घोषित की गई नहीं है और यह अनुमानित प्राइस है, जो इसकी स्पेसिफिकेशन्स और मार्केट पोजिशनिंग के आधार पर तय की गई है। लॉन्च के समय सही कीमत सामने आएगी।
क्या भारत में लॉन्च होगा Redmi K80 Ultra?
आपको बतादें की Redmi K80 Ultra फिलहाल केवल चीन के मार्केट के लिए ही प्लान किया गया है और इसकी लॉन्चिंग भी वहीं होने की संभावना है। लीक की मानें तो कंपनी की रणनीति के अनुसार, इस मॉडल को इंटरनेशनल मार्केट में सीधे तौर पर पेश नहीं किया जाएगा। हालांकि, भारतीय और ग्लोबल यूज़र्स को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि माना जा रहा है कि इस फोन का ग्लोबल वर्जन Xiaomi 15T Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
वहीं Xiaomi 15T Pro में संभवतः वही हार्डवेयर और फीचर्स मिल सकते हैं जो K80 Ultra में होंगे, लेकिन थोड़ा अलग डिजाइन या सॉफ्टवेयर ट्यूनिंग के साथ। यह ग्लोबल मॉडल Q3 2025 यानी जुलाई से सितंबर के बीच भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च हो सकता है। ऐसे में जो लोग Redmi K80 Ultra का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें Xiaomi 15T Pro पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
Read More: Tecno Pova Curve 5G: लॉन्च से पहले डिजाइन और 64MP कैमरा का हुआ खुलासा, जानें पूरी जानकारी